झारखंड में कोरोना से 148 मरीज हुए स्वस्थ, 94 नए केस मिले

रांची, 30 जून (हि.स.)। झारखंड में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये राहत की खबर है। यहां कोरोना धीरे- धीरे काबू में हो रहा है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। कोरोना के 148 मरीज स्वस्थ हुए है। बुधवार को अबतक कोरोना के 94 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है। 
स्वास्थ विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या अब 345525 हो गयी है। जबकि अबतक 9935676 सैंपल की जांच की गई। इनमें 949 सक्रिय केस हैं। 339463 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5113 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना से रिकवरी रेट 98.24 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *