मेरठ: मुख्यमंत्री ने किया कोविड कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण

मेरठ, 16 मई (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे और वहां पर कोविड कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस लाइन स्थित कोविड अस्पताल का दौरा करके डाॅक्टरों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाॅप्टर मेरठ में रविवार दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन स्थित 30 बेड के पुलिस कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर मौजूद डाॅक्टर से अस्पताल के बारे में जानकारी ली। इस समय अस्पताल में कोई पुलिसकर्मी भर्ती नहीं है। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला कलक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड कंट्रोल रूम पहुंचा। मुख्यमंत्री ने वहां पर मौजूद अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की गतिविधियों की जानकारी ली। 
इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री के मेरठ में बिजौली गांव का दौरा करने की संभावना है। हैलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल, आयुक्त सुरेंद्र सिंह, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी के. बालाजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *