झारखंड में कोरोना के 6974 नए केस, 5740हुए ठीक

 रांची, 07 मई (हि.स.)। झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और मौत का आंकड़ा भी  भयावह होता जा रहा है। शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान राज्य में  6 हजार, 974 कोरोना पॉजिटिव नए केस मिले हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 5 हजार, 740 मरीज ठीक भी हुए है। 
 राज्य में इस दौरान कोरोना से 133 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 42, बोकारो से पांच, चतरा से एक, देवघर से एक,धनबाद से सात, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 23,गढ़वा से दो, गिरिडीह से दस, गोड्डा से सात, हजारीबाग से छह और  खूंटी से दो ममरीज शामिल हैं। राज्य में  कोडरमा से तीन, लातेहार से एक, लोहरदगा से तीन, पलामू से चार, रामगढ़ से 11, सरायकेला से दो, सिमडेगा के एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से भी दो मरीजों की मौत की खबर मिली है। 

स्वास्थ विभाग के अनुसार इस दौरान रांची से 1 हजार 235,बोकारो से 333,चतरा से 110 ,देवघर से 208,धनबाद से 172, दुमका से 85, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 1 हजार 010 और गढ़वा से 119नए  मरीज मिले हैं। इसी तरह गिरिडीह से 197 , गोड्डा से 90,गुमला से346 ,हजारीबाग से 476 ,जामताड़ा से 151 और खूंटी से 186 कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। राज्य में कोडरमा से 320 ,लातेहार से 269,लोहरदगा से 326,पाकुड़ से34, पलामू से 330,रामगढ़ से 280 ,साहेबगंज से 69,सरायकेला से133 , सिमडेगा से 174और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 321 नए मरीज मिले हैं।  

 राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या अब 2 लाख, 70 हजार 089हो गयी है। इनमें 60 हजार, 633 सक्रिय केस हैं। झारखंड में  2 लाख 05 हजार 977 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि अब तक राज्य में 3 हजार 479 मरीज की मौत हो गई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 76.26 प्रतिशत है। 

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1 हजार, 225 नए केस मिले हैं। इस दौरान कोरोना से जिले में 42 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हजार,144 है। जबकि 1 हजार, 038 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 74 हजार ,220 पॉजिटिव केस आए, जिनमें 54 हजार,174 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *